Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

तेज रफ्तार बोरवेल वाहन बना काल: मां-बेटे की मौत, मासूम घायल

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

तेज रफ्तार बोरवेल वाहन बना काल: मां-बेटे की मौत, मासूम घायल

📍 ब्यौहारी, शहडोल | विनय द्विवेदी

शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सूखा रोड पर पैदल जा रहे एक परिवार को तेज रफ्तार बोरवेल वाहन ने कुचल दिया, जिससे मां और उसके मासूम बेटे की मौत हो गई, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अंशु उर्मिलिया (30), पत्नी श्रीधर, निवासी सूखा के रूप में हुई है। वह अपने 6 वर्षीय बेटे राधा रमन और 10 वर्षीय बालिका आस्था तिवारी के साथ पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान एक अनियंत्रित बोरवेल वाहन ने तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

हादसा इतना भीषण था कि अंशु उर्मिलिया की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल बेटे राधा रमन को स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घायल बालिका आस्था तिवारी का इलाज अस्पताल में जारी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद का मंजर बेहद दर्दनाक था। महिला का शव वाहन के टायर के नीचे फंसा रहा, जिसे देखकर लोगों की आंखें नम हो गईं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओपी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment