रामानुज शुक्ल जमुनिहाँ, केशवाही के यहाँ संगीतमयी श्री मदभागवत कथा का भब्य आयोजन किया जा रहा है।
शहडोल 02 मई 2026 यस न्यूज प्रति निधि चेतराम शर्मा
कथा ब्यास आचार्य ब्यास मुनि जी महाराज अलोपी बाग प्रयागराज के अमृतमयी वाणी से श्री मद्भागवात कथा जमुनिहाँ, केशवाही जिला शहडोल में दिनांक- 29 अप्रैल 2026 से दिनांक- 06 मई 2026 तक कही जा रही है। कथा का समय अपरांह 04 बजे से हरि इच्छा तक कही जा रही है।
कथा का शुभारंभ करने के पूर्व दिनांक- 29 अप्रैल 2026 को भब्य कलश शोभा यात्रा रामानुज शुक्ल के निज निवास से ग्राम कुम्हारी के पाताल गंगा से जल लेकर आदि शक्ति मरखी देवी मंदिर जमुनिहाँ केशवाही में पूजन वंदन कथा ब्यास जी के द्वारा कर कलश शोभा यात्रा कथा स्थल तक आकर संम्पन हुई।
दिनांक – 30 अप्रैल 2026 को नैमित्तिक पूजन पाठ अपरांह 03 बजे से कपिल उपाख्यान, भरत चरित्र, सती चरित्र, ध्रुव चरित की कथा ब्यास जी के द्वारा कही गई।
दिनांक- 01 मई 2026 को भुवन कोष वर्णन, अजामिलोपाख्यान, प्रह्लाद चरित्र, नृसिंह अवतार की कथा कही गई।
दिनांक – 02 मई 2026 को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, श्री वामन अवतार,श्री रामावतार, श्री कृष्ण जन्मोत्सव का कार्यक्रम सभी अवतारों की झांकी सजा कर निकाली गई और कथा कही गई।
दिनांक- 03 मई 2026 को नंदोत्सव, श्री कृष्ण लीला, गिरीराज पूजन, दिनांक- 04 मई महारास वर्णन, गोपी विरह, कंस उद्धार, रुकमणि मंगल का कथा। दिनांक- 05 मई 2026 को नव योगेश्वर संवाद, सुदामा चरित्र, परीक्षित मोक्ष दिनांक- 06 2026 को हवन पूजन, चि. ओम शुक्ल का व्रत वंध, ब्राम्हण भोजन, शुकदेव पूजन, ब्यास पूजन, विष्णु सहस्त्र नाम पाठ, पूर्ण आहुति, भंडारा का बृहद कार्यक्रम किया जायेगा।
इस कथा के आयोजक रामानुज शुक्ल श्री मति साधना शुक्ल जमुनिहाँ केशवाही हैं।
बड़े भाई तीरथ प्रसाद शुक्ल श्री मति उमा शुक्ल, श्री मति पुष्पा राज किशोर गौतम, श्री मति आरती त्रिभुवन द्विवेदी, श्री मति अन्नपूर्णा संदीप पाण्डे, श्री मति विमला शारदा तिवारी, श्री मति ज्योति आदर्श श्रवण कुमार, जगन्नाथ, वेद प्रकाश, अरविंद, राजेंद्र, रामरक्षा, राजमणि, अवधेश, जयप्रकाश, आदर्श, पवन, बाळमुकुंद, अमरनाथ, अनुपम, स्वदेश आदि सहयोगी हैं ।





