Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

नवज्योति विद्यालय ने रचा इतिहास, 79 विद्यार्थियों को मिलेगी ₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

नवज्योति विद्यालय ने रचा इतिहास, 79 विद्यार्थियों को मिलेगी ₹25 हजार की प्रोत्साहन राशि

 

जिले में सर्वाधिक चयन, मानपुर का बढ़ाया गौरव

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

उमरिया | फैज मोहम्मद पत्रकार

 

मानपुर का प्रतिष्ठित नवज्योति विद्यालय एक बार फिर अपनी शानदार शैक्षणिक उपलब्धियों को लेकर सुर्खियों में है। शिक्षा के क्षेत्र में वर्षों से उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहा यह विद्यालय लगातार नई सफलताओं की मिसाल पेश कर रहा है। इस वर्ष मेधावी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विद्यालय के 79 विद्यार्थियों का चयन हुआ है, जिन्हें शासन द्वारा ₹25 हजार की लैपटॉप प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी।

प्रदेश के टॉप विद्यालयों में कायम है पहचान

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

नवज्योति विद्यालय लंबे समय से प्रदेश के टॉप-10 विद्यालयों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराता आ रहा है। सीमित संसाधनों के बावजूद यहां के विद्यार्थियों ने मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर सफलता का नया इतिहास रचा है। जिले में सर्वाधिक चयन के साथ विद्यालय ने एक बार फिर नंबर-1 स्थान हासिल कर मानपुर सहित पूरे उमरिया जिले को गौरवान्वित किया है।

 

विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण की जीत

 

यह उपलब्धि केवल विद्यालय की सफलता नहीं, बल्कि उन अभिभावकों के सपनों, शिक्षकों की अथक मेहनत और विद्यार्थियों के संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने कठिन परिस्थितियों में भी अपने लक्ष्य को हासिल करने का साहस दिखाया। विद्यालय प्रबंधन ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की निरंतर मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया है।

 

पूरे मानपुर के लिए बनी प्रेरणा

 

नवज्योति विद्यालय की यह उपलब्धि आज पूरे मानपुर क्षेत्र के लिए प्रेरणा बन चुकी है। विद्यालय की इस सफलता से शिक्षा के प्रति विद्यार्थियों में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। चयनित सभी मेधावी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं दी गई हैं।

Share This Article
Leave a Comment