Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

पसान में गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ लोगों का विरोध तेज, कार्रवाई की मांग

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

पसान में गैस एजेंसी की मनमानी के खिलाफ लोगों का विरोध तेज, कार्रवाई की मांग

 

अनूपपुर।

पसान क्षेत्र में संचालित अकरम इंडेन गैस एजेंसी को लेकर उपभोक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं की समस्याओं को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है और सुविधा देने के बजाय उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

बताया जा रहा है कि यह गैस एजेंसी पसान क्षेत्र के उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए स्वीकृत की गई थी, लेकिन इसका संचालन वास्तव में कोतमा से किया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर, केवाईसी और अन्य जरूरी कार्यों के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है।

उपभोक्ताओं के साथ धोखा का आरोप

नगर पालिका परिषद पसान के वार्ड क्रमांक 3 की पार्षद सविता रूपेश सिंह ने कहा कि एजेंसी उपभोक्ताओं के साथ धोखा कर रही है। उन्होंने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की है।

 

दूर-दराज भटकने को मजबूर उपभोक्ता

भाजपा मंडल पसान की महिला नेत्री मीनू तिवारी ने बताया कि एजेंसी का कार्यालय और गोदाम कोतमा में होने से लोगों को बार-बार लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। साथ ही, उपभोक्ताओं के लिए चलाई जाने वाली वाहन सुविधा भी लंबे समय से बंद है।

 

स्थानीय स्तर पर संचालन की मांग

वार्ड नंबर 18 के पार्षद इंद्रलाल केवट ने कहा कि जब एजेंसी की स्वीकृति पसान क्षेत्र के लिए हुई है, तो इसका संचालन भी यहीं से होना चाहिए। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि एजेंसी की मनमानी पर रोक लगाई जाए और स्थानीय स्तर पर सभी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

 

प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

पसान क्षेत्र के लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस एजेंसी का संचालन स्थानीय स्तर पर शुरू नहीं किया गया, तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। साथ ही, उन्होंने एजेंसी का लाइसेंस निरस्त कर किसी अन्य संचालक को जिम्मेदारी देने की मांग भी उठाई है।

Share This Article
Leave a Comment