Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

अतिथि शिक्षक चयन में अनियमितता पर छह विद्यालयों का नियोजन निरस्त

NEWS DESK
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

अतिथि शिक्षक चयन में अनियमितता पर छह विद्यालयों का नियोजन निरस्त

मेरिट सूची में अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को अवसर देने के निर्देश

सीधी – अतिथि शिक्षकों के आमंत्रण, ज्वाइनिंग एवं मानदेय से संबंधित प्राप्त शिकायतों की जांच के बाद विकासखंड सीधी के छह विद्यालयों में किए गए अतिथि शिक्षक नियोजन को तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, जनसुनवाई सहित अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के परीक्षण के लिए जिला स्तर पर आठ सदस्यीय समिति गठित की गई थी। समिति ने 23 एवं 24 सितंबर को संबंधित संस्था प्रमुखों एवं शिकायतकर्ताओं की उपस्थिति में प्रकरणों की जांच की। जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि विकासखंड पैनल में अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को अवसर नहीं दिया गया, जबकि कम अंक वाले अभ्यर्थियों को आमंत्रित किया गया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

इसके बाद शासकीय हाईस्कूल तेगवा, शासकीय प्राथमिक शाला सिरसी दक्षिणटोला, घोटाखोह, माडापानी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मडवा तथा शासकीय प्राथमिक शाला बैरिहवाटोला सिरसी में नियोजित अतिथि शिक्षकों की सेवाएं निरस्त की गई हैं।

संबंधित शाला प्रभारियों एवं संकुल प्राचार्यों को निर्देश दिए गए हैं कि निरस्त शिक्षकों को पोर्टल से पृथक कर विकासखंड पैनल की मेरिट सूची में उपलब्ध अधिक अंक वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अवसर दिया जाए। नई नियोजन प्रक्रिया का अनुमोदन जिला स्तरीय समिति से कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।

नियम विरुद्ध नियोजित अतिथि शिक्षकों द्वारा दी गई सेवाओं का मानदेय संबंधित शाला प्रभारी द्वारा स्वयं के वेतन से भुगतान किया जाएगा। अन्य विकासखंडों में प्राप्त शिकायतों पर भी शीघ्र नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment