Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

ब्यौहारी सिविल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश

NEWS DESK
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

ब्यौहारी सिविल अस्पताल की बदहाल व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश

संभागीय ब्यूरो शहडोल विनय द्विवेदी 

15 अगस्त से आमरण अनशन की चेतावनी

पांच सूत्रीय मांगों को लेकर प्रशासन को सौंपा ज्ञापन,

- Advertisement -
Ad imageAd image

ब्यौहारी – सिविल अस्पताल ब्यौहारी में चिकित्सकों की कमी, आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव तथा मरीजों को हो रही परेशानियों को लेकर जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन को पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि 15 अगस्त से पहले मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो 15 अगस्त से आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।

ज्ञापन में बताया गया है कि सिविल अस्पताल ब्यौहारी में वर्तमान स्वास्थ्य व्यवस्थाएं गंभीर रूप से प्रभावित हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए शहडोल सहित अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को इसका सबसे अधिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं

अस्पताल में तत्काल एक महिला एवं एक पुरुष सिविल सर्जन की नियुक्ति की जाए, ताकि माइनर सर्जरी की सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध हो सके। किडनी रोगियों के लिए तत्काल डायलेसिस यूनिट शुरू की जाए। वर्तमान में मरीजों को हर सप्ताह शहडोल जाना पड़ता है, जिससे आर्थिक तंगी के कारण कई मरीज समय पर उपचार नहीं करा पाते। लगभग तीन वर्षों से अस्पताल में रखी सोनोग्राफी मशीन को शीघ्र चालू किया जाए ताकि स्थानीय स्तर पर जांच की सुविधा मिल सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

कोरोना काल में स्थापित ऑक्सीजन गैस प्लांट को तत्काल चालू कर मरीजों के हित में उपयोग में लाया जाए। माइनर ऑपरेशन थिएटर में कॉटन, टांके का धागा, दवाइयों सहित सभी आवश्यक सामग्री की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए तथा आउटसोर्स कर्मचारियों को नियमित रूप से समय पर वेतन का भुगतान किया जाए।

ज्ञापन में कहा गया है कि यदि निर्धारित अवधि के भीतर इन मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 15 अगस्त से सिविल अस्पताल परिसर में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा, जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

Share This Article
Leave a Comment