Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

रीठी पुलिस ने शातिर मोटरसाईकिल चोर को किया गिरफ्तार

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

रीठी पुलिस ने शातिर मोटरसाईकिल चोर को किया गिरफ्तार, एक साथ 10 चोरी की मोटरसाईकिलें बरामद

पत्रकार अनुरुद्ध सोनी जिला कटनी

कटनी। रीठी पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए चोर के पास से पुलिस को चोरी की 10 मोटरसाइकिल बरामद की है। पकड़ा गया शातिर चोर कटनी शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देने के बाद खुद को सीजिंग कर्मचारी बताते हुए चोरी की बाइक लोगों को बेचता था।

पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान कार्यवाही का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि रीठी थाने के अप.क्र. 63/26 धारा 303 (2) बीएनएस के मामले में पूर्व में आरोपी गणेश साहू तथा पुष्पराज सिंह निवासी रैपुरा जिला पन्ना को गिरफ्तार किया गाया है। मामले में अन्य फरार आरोपी मनीष लोधी पिता नरेश लोधी उम्र 22 साल निवासी ग्राम रपुरा जिला पन्ना की तलाश की जा रही थी, जिसे गत 22 मार्च को मुखबिर की सूचना के आधार पर गिरफतार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने थाना रीठी, बिलहरी, बाकल एवं कटनी शहर के विभिन्न स्थानों से मोटरसाईकिल चोरी की घटना स्वीकार की तथा आरोपी से कुल 10 नग मोटर साईकिल बरामद की गई। उन्होंने बताया की आरोपी मनीष लोधी काफी शातिर किस्म का वाहन चोर है। जिसके विलद्ध पूर्व से थाना रीठी में वाहन चोरी के 3 प्रकरण, थाना रंगनाथनगर में 1 प्रकरण, थाना माधवनगर में 2 प्रकरण, थाना कोतवाली तथा कुठला में 1-1 प्रकरण कटनी जिले में कुल 8 प्रकरण वाहन चोरी को पंजीबद्ध होना पाये गये हैं। आरोपी से वाहन चोरियों के संबंध में जानकारियां एकत्र कर आगे विवेचना की जा रही है। मामले में समीम खान पिता अजीम खान निवासी रैपुरा द्वारा चोरी का वाहनों क्रय करने पर मामले में 317 (2) बीएनएस का ईजाफा कर प्रकरण में आरोपी बनाया गया है। आरोपी को गिरफ्‌तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी रीठी निरी मोहम्मद शाहिद, उनि दिनेश चौहान, उनि विनोद पटेल, सउनि जयचंद उईके, सउनि सुशील प्रजापति, प्रआर अजय मेहरा, प्र.आर. राम पाठक, आर. शमशेर सिंह, आर. नितेश दुबे, आशुतोष, आर. अमन, आर. विजय, आर. घनश्याम, आर. ज्ञानेंद्र, आर. शहंशाह, आर शुभम गौतम का विशेष योगदान रहा।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment