💥यातायात पुलिस अनूपपुर चलाएगी यात्री बसों की साप्ताहिक विशेष चेकिंग अभियान

🚦21 मई से 27 मई 2026 तक चलेगा विशेष चेकिंग अभियान
✍️अनूपपुर – पुलिस अधीक्षक अनूपपुर श्री विक्रांत मुराब (IPS) के निर्देशानुसार जिले में सड़क सुरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने हेतु दिनांक 21 मई 2026 से 27 मई 2026 तक यातायात पुलिस अनूपपुर द्वारा विशेष साप्ताहिक अभियान चलाया जाएगा।
👉अभियान के दौरान जिले के विभिन्न प्रमुख मार्गों एवं बस स्टैंडों पर संचालित यात्री बसों की सघन जांच की जाएगी। इस दौरान बसों में ओवरलोडिंग, बिना फिटनेस संचालन, परमिट एवं दस्तावेजों की जांच, निर्धारित क्षमता से अधिक यात्रियों का परिवहन, तेज गति, शराब पीकर वाहन चलाना, बिना वर्दी चालक-परिचालक, आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता एवं अन्य यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
👉यातायात पुलिस द्वारा बस संचालकों एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन तथा यात्रियों की सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जाएगा। वही नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर मोटरयान अधिनियम के तहत वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
📢अनूपपुर पुलिस बस संचालकों और आमजन से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहें।
📍यातायात पुलिस, अनूपपुर





