Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

“नगर के गौरव” सूची के मेधावी छात्र सम्मानित, उमरिया में खुशी की लहर

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*ब्रेकिंग न्यूज़ बन रही है हमारे यस न्यूज़ ग्रुप से*

 

*मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर में*

*उमरिया से फैज मोहम्मद की रिपोर्ट*

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के सम्मान में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर नगर का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर “नगर के गौरव” शीर्षक के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों के नाम प्रमुख रूप से शामिल रहे, वे हैं — सरांक्स चक्रवर्ती, महिमा मिश्रा, कृष्णा गिरि गोस्वामी, प्रज्ञा महतेल, प्रिया यादव, अमोलकी जयसवाल, गणेश गौतम, मनोज सिंह, आराध्या द्विवेदी और रिया परस्ते। कार्यक्रम के दौरान इन सभी मेधावी छात्रों का पुष्पगुच्छ एवं सम्मान पत्र देकर अभिनंदन किया गया। साथ ही उनके उत्साहवर्धन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया, जिसमें नुक्कड़ नाटक, नृत्य और संस्कृत आधारित प्रस्तुतियां शामिल रहीं। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करना और अन्य छात्रों को भी प्रेरित करना रहा। यह कार्यक्रम नौरोजाबाद नगर के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत बनकर सामने आया, जहाँ शिक्षा और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला।

Share This Article
Leave a Comment