*काँग्रेस ने हर्षोल्लास के साथ मनाई अंबेडकर जयंती*
शहडोल,
*जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल द्वारा आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे उत्साह, श्रद्धा एवं गरिमामय वातावरण में काँग्रेस भवन में मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला काँग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी के नेतृत्व में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।*
*कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर की गई। इसके पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करने एवं उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।*
*इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष, त्याग और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण है। उन्होंने समाज के वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर संघर्ष किया और उन्हें समान अधिकार दिलाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान के माध्यम से बाबा साहेब ने देश को एक सशक्त, लोकतांत्रिक एवं समतामूलक व्यवस्था प्रदान की, जो आज भी देश की एकता और अखंडता का आधार है।*
*उन्होंने आगे कहा कि आज के दौर में डॉ. अंबेडकर के विचारों—समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व और शिक्षा को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। इनके माध्यम से ही हम एक मजबूत एवं समरस समाज की स्थापना कर सकते हैं।*
*कार्यक्रम में उपस्थित अन्य कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए डॉ. अंबेडकर जी के जीवन दर्शन को याद किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के सिद्धांत आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे, और उनका अनुसरण कर ही समाज में व्याप्त असमानताओं को दूर किया जा सकता है।*
*इस अवसर पर सामाजिक समरसता एवं संविधान के मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने एकजुट होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की।*
*उक्त जानकारी जिला काँग्रेस कमेटी शहडोल के मुख्य प्रवक्ता पीयूष शुक्ला ने प्रदान की।*
*कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अजय अवस्थी, नगरपालिका अध्यक्ष घनश्याम जयसवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश कटारे, जिला उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, जिला उपाध्यक्ष सुनील खरे,जिला उपाध्यक्ष अनुज मिश्रा,नगर अध्यक्ष प्रभात पाण्डेय, युवाकाँग्रेस जिलाध्यक्ष अनुपम गौतम, सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष प्रीतेश द्विवेदी,वरिष्ठ कांग्रेसी रामनरेश तिवारी,जिला महामंत्री शिव शंकर शुक्ला,पार्षद हीरालाल प्रजापती, पार्षद पूर्णेन्द्र मिश्रा,पार्षद संजय पटेल, पार्षद सुगंधिता सराफ, रजनी गुप्ता, रमा विश्वकर्मा, अनूप सिंह, सत्यनारायण साहू ओबीसी जिलाध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष प्रीतमदास सोनी, जयकरण सिंह, विमल सिंह कोर्चे, प्रमोद जैन, शाकिर पारुकी,पुष्पराज सिंह, नईम अहमद, निशांत जोशी, जयकुमार पनिका,अजय जायसवाल, राजेश सोंधिया, तेज सिंह, दीनदयाल, खुमान सिंह, रमेश जायसवाल, मो•रज्जन खान, सोने लाल, राजेश जोशी आदि काँग्रेसजन,कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई एवं अन्य प्रकोष्ठों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।*


