कोतवाली क्षेत्र में पारिवारिक हिंसा की बड़ी घटना, कई घायल
हेमंत बर्मन उमरिया।
कोतवाली थाना अंतर्गत मजमानी कला गांव में एक युवक द्वारा अपने ही परिवार पर हमले का गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने पत्नी सहित परिवार के कई सदस्यों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों में अधिकांश महिलाएं बताई जा रही हैं, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
प्राथमिक जानकारी में आरोपी की पहचान राकेश पिता प्रह्लाद बैगा (उम्र लगभग 38 वर्ष) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ दिनों से परिवार के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था और आए दिन विवाद करता था।
घटना में आरोपी की मां भी घायल हुई हैं, जिनके साथ भी मारपीट की गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में भय और तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
स्थानीय लोगों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।


