Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

आमजन को बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं की सौगात, कुसमी में नए एसडीएम भवन का शुभारंभ

admin
4 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*आमजन को बेहतर प्रशासनिक सुविधाओं की सौगात, कुसमी में नए एसडीएम भवन का शुभारंभ*

 

*संजीव गुप्ता की रिपोर्ट सीधी -कुसमी*

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

यह भवन केवल कार्यालय नहीं, सुशासन और विकास का प्रतीक – विधायक कुंवर सिंह टेकाम

विकास के साथ सुशासन भी हमारी प्राथमिकता – विधायक कुंवर सिंह टेकाम

 

जिले के कुसमी उपखंड क्षेत्र में गुरुवार को विकास और सुशासन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि जुड़ गई, जब धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने 131 लाख रुपये की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त नवीन एसडीएम कार्यालय भवन का लोकार्पण किया। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित यह भवन अब उपखंड क्षेत्र के लगभग 129 गांवों के नागरिकों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराएगा।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

लोकार्पण कार्यक्रम में विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष श्यामवती सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीराबाई सिंह, ग्राम पंचायत भगवार की सरपंच चेतना सिंह सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान एसडीएम कुसमी शैलेश द्विवेदी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत ज्ञानेंद्र मिश्रा, तहसीलदार नारायण सिंह सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि यह नवीन एसडीएम कार्यालय भवन केवल एक प्रशासनिक भवन नहीं, बल्कि क्षेत्र के विकास, सुशासन और आमजन को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से क्षेत्रवासियों को जर्जर भवन में प्रशासनिक कार्यों के लिए कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था, लेकिन अब आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के शुरू होने से लोगों को सम्मानजनक और व्यवस्थित वातावरण में सेवाएं मिलेंगी।

 

उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक सुविधाओं को सरलता और पारदर्शिता के साथ पहुंचाना है। प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है और आगे भी जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

विधायक ने अधिकारियों से अपेक्षा की कि इस नवीन भवन के माध्यम से आम नागरिकों के कार्यों का त्वरित, संवेदनशील और पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जनगणना कार्य में लगे प्रगणकों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कर्मठ कर्मचारियों के समर्पण से ही शासन की योजनाएं प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचती हैं।

 

करीब 131 लाख रुपये की लागत से निर्मित यह नवीन भवन पूरी तरह आधुनिक सुविधाओं से युक्त है। आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए भवन में अलग-अलग कार्यालय कक्ष, महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक शौचालय, वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष प्रतीक्षा कक्ष, अधिकारियों के लिए संचालन कक्ष तथा बेहतर बैठने की व्यवस्था की गई है।

 

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, वहीं अग्नि सुरक्षा हेतु फायर सेफ्टी उपकरण भी स्थापित किए गए हैं। सभी कक्षों में पंखे एवं कूलर की व्यवस्था की गई है तथा विधायक द्वारा स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ सिस्टम उपलब्ध कराने की घोषणा भी की गई।

 

उल्लेखनीय है कि अब तक एसडीएम कोर्ट का संचालन पुराने तहसील भवन में किया जा रहा था, जिसकी स्थिति खराब थी। दूर-दराज से आने वाले ग्रामीणों को भी कई असुविधाओं का सामना करना पड़ता था। नवीन भवन के शुरू होने से यह समस्या समाप्त हो गई है और लोकार्पण के दिन से ही एसडीएम कोर्ट का संचालन नए भवन में प्रारंभ कर दिया गया।

 

कार्यक्रम के दौरान जनगणना कार्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रगणकों को सम्मानित कर पुरस्कृत किया गया, वहीं पात्र हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

Share This Article
Leave a Comment