Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

बिना नंबर का पावर-ट्रैक ट्रैक्टर रेत लोड़ जप्त

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

बिना नंबर का पावर-ट्रैक ट्रैक्टर रेत लोड़ जप्त

 

शहडोल – कलेक्टर डाॅ. केदार सिंह के निर्देशानुसार राजस्व विभाग एवं खनिज विभाग के मैदानी अमले द्वारा जिले में खनिजो के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु निरंतर कार्यवाही की जा रही है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

जिला खनिज अधिकारी श्री राहुल शाडिल्य ने जानकारी दी है कि तहसील जयसिंहनगर अंतर्गत ग्राम-सौंता एवं टिहकी में रेत के अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण की शिकायतें प्राप्त होने पर मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान ग्राम सौंता तहसील जयसिंहनगर में बिना नंबर का पावर-ट्रैक ट्रैक्टर (नीले रंग का इंजन एवं पीले रंग ट्राली) की जांच की गई। वाहन में लोड खनिज रेत के परिवहन से संबंधित वैधानिक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर वाहन चालक के कब्जे से वाहन मय खनिज रेत जब्त कर वाहन को शासकीय अभिरक्षा ग्राम पंचायत टिहकी में भिजवाया गया।

 

इसी प्रकार ग्राम टिहकी, तहसील जयसिंहनगर में खनिज रेत 24 घनमीटर का अवैध भंडारण निजी भूमि पर होना पाया गया। अवैध भंडारणकर्ता द्वारा कोई भी वैध दस्तावेज होना नहीं बताया गया। जिसको लावारिस हालत में जप्त कर ग्राम पंचायत टिहकी में उप-सरपंच को सुपुर्द किया गया एवं संबंधितो के विरूद्व नियमानुसार कार्यवाही की गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment