पैसे ऐठने वाले आरोपी को 24 घंटा के अंदर किया गिरफ्तार

ब्यौहारी – जिला शहडोल के ब्यौहारी में दिनांक 16.03.26 को कमलेश प्रसाद द्विवेदी ग्राम भमरहा द्वितीय थाना ब्यौहारी ने शिकायत की आरोपी बालकृष्ण उर्फ बाली शुक्ला गाली देकर शराब पीने व पार्टी के लिये 1000/- रुपये मांगने न देने पर जान से मारने की धमकी देकर डरा धमका कर पेन्ट की जेब से 5000/- रुपये ले लेना के संबंध मे पेश किया । आवेदन पत्र पर से प्रथम दृष्टया आरोपी बालकृष्ण उर्फ बाली शुक्ला के विरुध्द अपराध धारा 296(ए),119(1),351(2) बी.एन.एस.का घटित कराना पाये जाने से पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया । दौरान विवेचना आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पेश किया गया ।
आरोपी की गिरफ्तारी मे थाना ब्यौहारी के निरी. थाना प्रभारी जियाउल हक एव अधिनस्थ
स्टाफ उनि वीरेन्द्र तिवारी, प्र.आर. हरपाल सिंह, आर. 762 गंगा सागर गुप्ता की महत्वपूर्ण भूमिका रही है


