भोपाल आंदोलन को लेकर बगैया के अतिथि शिक्षक एकजुट, हक और अधिकार की लड़ाई के लिए भरी हुंकार

29-30 मार्च को राजधानी में प्रस्तावित आंदोलन में शामिल होने का लिया संकल्प, रणनीतिक बैठक में बनी रूपरेखा
सिंगरौली ब्यूरो सूरज सिंह
सिंगरौली। 26 मार्च 2026
बगैया स्थित संकुल केंद्र शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में अतिथि शिक्षकों ने आगामी 29-30 मार्च को राजधानी भोपाल में होने वाले आंदोलन को लेकर व्यापक तैयारी शुरू कर दी है। “हक, न्याय, अधिकार और वादाखिलाफी” के खिलाफ आयोजित इस आंदोलन को लेकर शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
प्रदेश महासचिव उमा शंकर सिंह बैस के निर्देशन एवं जिला अध्यक्ष प्रवीण सिंह की सहमति से आयोजित इस बैठक में अतिथि शिक्षकों/शिक्षिकाओं ने अपने विचार एवं सुझाव साझा किए।
बैठक में भोपाल आंदोलन की रूपरेखा, रणनीति, भागीदारी और संगठनात्मक मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में उपस्थित सभी अतिथि शिक्षकों ने एक स्वर में आंदोलन में शामिल होने का संकल्प लेते हुए अपने अधिकारों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने की बात कही। वक्ताओं ने कहा कि लंबे समय से अतिथि शिक्षकों की मांगों की अनदेखी की जा रही है, जिसके चलते अब आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है।
इस अवसर पर ब्लॉक संगठन मंत्री आशीष पांडे, संकुल अध्यक्ष एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी आदित्य सिंह चौहान, उपाध्यक्ष आशीष जायसवाल, ब्लॉक सह सोशल मीडिया प्रभारी, पंकज प्रजापति, वरिष्ठ अतिथि शिक्षक लोले प्रसाद बैस, अनिल बैस, नीरज द्विवेदी, बुद्धिमान सिंह, संजय खैरवार, राम नरेश, रामायण सिंह, दादूलाल जायसवाल, राजकुमार सिंह, मूल प्रताप, दीपक प्रजापति सहित बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
महिला शिक्षिकाओं में सोनम पनिका, पुष्पा, वंदना जायसवाल, नीता रजक, सोनकली, करिश्मा सिंह चौहान, अनीता कुमारी बैस सहित अन्य ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
अंत में सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर भोपाल में होने वाले आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प लिया और अपने अधिकारों के लिए निर्णायक लड़ाई लड़ने की प्रतिबद्धता जताई।


