**एथेनॉल उत्पादन में चीनी के इस्तेमाल पर रोक! केंद्र सरकार का
बड़ा फैसला**
केंद्र सरकार ने 2026-27 आपूर्ति वर्ष के लिए एथेनॉल की नई खरीद निविदा में गन्ने के रस, चीनी सिरप और बी-हैवी शीरे से बने एथेनॉल को शामिल नहीं किया है।
तेल कंपनियों ने 1,100 करोड़ लीटर एथेनॉल खरीदने के लिए बोलियां आमंत्रित की हैं। अब मक्का और चावल जैसे अनाज से बने एथेनॉल को प्राथमिकता मिलेगी।
इस फैसले का उद्देश्य घरेलू बाजार में चीनी की उपलब्धता बढ़ाना और कीमतों को नियंत्रित रखना बताया जा रहा है।




