* 9 का चमत्कार *
9 अप्रैल 1986-आज 9 अप्रैल 2026

40 साल पहले, पदस्थापना सौसर, ऑफिस खुलते ही SDM Sausar Shri KR Pisda का बुलावा, निर्देश मिले कि आज छिंदवाड़ा स्वयं जाकर कलेक्टर महोदय से मिलकर, उनसे कुछ निर्देश लेकर आना है गोपनीय विषय की जानकारी नहीं दी गई. यह तो 10 अप्रैल 86 को पता चला कि नगरपालिका के वार्ड नंबर 9 के पार्षद के लिए होने वाले उप -चुनाव को स्थगित किये जाने के सम्बंध में था.
मैं अपनी राजदूत मोटर-साइकिल से 9 अप्रैल को छिंदवाड़ा गया, मेरे साथ मेरे सहयोगी, नगरपालिका के राजस्व निरीक्षक श्री पी एन निमजे भी थे l

छिंदवाड़ा से वापसी के समय सिल्लेवानी घाटी के समाप्त होते ही स्थापित माता बंजारी देवी मंदिर में”माँ दुर्गा जी” के दर्शन किया ,बाइक start किया जो माँ के द्वार के सामने बंद हो गई दुबारा start किया, मन में ही माँ से प्रार्थना किया, “माँ रक्षा करना “आगे बढ़े, रामाकोना पहुंचते ही सामने के मोड़ में से ट्रक आता दिखाई दिया मैंने slow speed में ही लेफ्ट किया truck एक pig को कुचलकर अपने दायीं और घूमा और बाइक की टक्कर. (इस समय रात्रि के 9 बजे थे और माता का एक छोटा सा मंदिर भी वहीं है) मैं ,ट्रक के right side के front wheel के mud guard के नीचे बैठा पाया, कुछ seconds के लिए अचेत हुआ फिर सक्रियता हुई. साथी Nimje के हाथ के दोनों पंजे की उंगली wheel के नीचे, लोगों ने ट्रक को धक्के देकर पीछे किया, उन्हें उठाया तब तक क्षणिक बेहोशी के बाद मैं उठा, अचानक सामने sausar थाना के ASI श्री मन मोहन सिंह जी दिखे, उन्होंने sausar ले जाने की व्यवस्था की, sausar से उन्हें नागपुर शिफ्ट किया गया. नागपुर गए लोगों का कहना है कि बीच बीच में एक ‘शेर ‘ पीछे चलता हुआ दिखाई दिया.

माँ की कृपा सब पर होती है, विश्वास जरूरी है.
अभी 8-2-26 को Nimje जी से sausar में भेंट हुई (फोटो में मेरे दायीं तरफ )उनके घर भी मैं गया था, वे चार घंटे मेरे साथ रहे. स्व. रेवनाथ चौरे स्मृति पार्क में फोटो हुई , यादें ताजा की.


