Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

अज्ञात बुजुर्ग को मिली सम्मानजनक अंतिम विदाई, कई हाथों ने निभाया मानवता का धर्म

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

अज्ञात बुजुर्ग को मिली सम्मानजनक अंतिम विदाई, कई हाथों ने निभाया मानवता का धर्म

 

शहडोल।

पत्रकार विनय की रिपोर्ट (8349627682)

- Advertisement -
Ad imageAd image

मध्य प्रदेश के शहडोल शहर में मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। जानकारी के अनुसार, लगभग पाँच दिन पूर्व एक अज्ञात बुजुर्ग को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में छोड़ दिया गया था, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

 

घटना की सूचना मिलने पर समाजसेवी रंजीत बसाक ने तत्परता दिखाई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक की पहचान और परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव को नंदी गौ सेवा धाम को सौंपा गया।

 

नंदी गौ सेवा धाम के गौ सेवकों ने आगे बढ़कर पूरे विधि-विधान के साथ अज्ञात बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया। इस मानवीय कार्य में अस्पताल चौकी से एसआई शिवराज सिंह, नगर पालिका के दो कर्मचारियों, नंदी टीम के सदस्यों, शव वाहन चालक विकास जोतवानी तथा नारी शक्ति से खुशी सोनी का विशेष सहयोग रहा।

 

सभी के संयुक्त प्रयास से एक अज्ञात व्यक्ति को सम्मानजनक विदाई मिल सकी, जो समाज में करुणा, सेवा और जिम्मेदारी का प्रेरक उदाहरण है।

Share This Article
Leave a Comment