Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

रेलवे चौपाल आयोजित, शिकायतों के त्वरित निराकरण की पहल

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*रेलवे चौपाल आयोजित, शिकायतों के त्वरित निराकरण की पहल*

 

*संजीव गुप्ता की रिपोर्ट सीधी*

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

रेलवे चौपाल आयोजित, शिकायतों के त्वरित निराकरण की पहल

 

रीवा-सीधी-सिंगरौली रेलवे परियोजना के प्रभावितों की समस्याएं मौके पर सुनी गईं

 

रीवा-सीधी-सिंगरौली नई रेलवे लाइन परियोजना के अंतर्गत आज जिले में चुरहट, रामपुर नैकिन, सीधी रेलवे स्टेशन तथा चंदवाही में “रेलवे चौपाल” का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन द्वारा यह पहल भू-अर्जन एवं निर्माण कार्यों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निराकरण और जनसंवाद को मजबूत बनाने के उद्देश्य से की गई।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

चौपाल में प्रभावित ग्रामीणों एवं नागरिकों ने भाग लेकर अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों के समक्ष रखीं। राजस्व, रेलवे एवं भू-अर्जन से जुड़े विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित रहे और प्राप्त शिकायतों का तत्काल निराकरण करने का प्रयास किया गया। साथ ही जिन प्रकरणों का निराकरण तत्काल संभव नहीं था, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण के लिए दर्ज किया गया।

 

चौपाल के दौरान भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान, सीमांकन, पहुंच मार्ग एवं निर्माण कार्यों से संबंधित विभिन्न मुद्दे सामने आए। अधिकारियों द्वारा प्रत्येक प्रकरण की सुनवाई कर संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए, जिससे प्रभावित नागरिकों को समयबद्ध राहत मिल सके।

 

चौपाल में उपस्थित नागरिकों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याएं सीधे रखने का अवसर मिला है। अधिकारियों ने भी आश्वस्त किया कि सभी शिकायतों का पारदर्शी एवं समयसीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा।

 

उल्लेखनीय है कि हाल ही में कलेक्टर श्री विकास मिश्रा द्वारा तहसील रामपुर नैकिन के ग्राम झांझ से चुरहट तक रेलवे कार्यों का स्थल निरीक्षण कर परियोजना की प्रगति की समीक्षा की गई थी। इसी क्रम में “रेलवे चौपाल” की शुरुआत कर जनसमस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाया गया है।

Share This Article
Leave a Comment