Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

सीधी में कांग्रेस अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर संपर्क और संवाद का अभिनव प्रयास

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

सीधी में कांग्रेस अध्यक्ष ने बूथ स्तर पर संपर्क और संवाद का अभिनव प्रयास

 

सीधी, 6 अप्रैल 2026:

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

सीधी जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्री ज्ञान सिंह चौहान ने जिले में संगठन सृजन को मजबूती देने के लिए एक अभिनव पहल की। उन्होंने बूथ स्तर पर संपर्क और संवाद कार्यक्रम आयोजित किया, जिसका उद्देश्य स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों से सीधे संवाद करना था।

 

कार्यक्रम के दौरान ग्राम हस्तिनापुर में मंडल अध्यक्ष श्री अशोक नैवत के निवास पर जनचौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष ने स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामवासियों के साथ खुलकर चर्चा की और उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना।

 

श्री चौहान ने यहां सहभोज किया और रात्रि विश्राम किया। अगले दिन सुबह उन्होंने गांव की सैर कर ग्रामवासियों से पुनः संवाद किया। इस पहल से संगठन सृजन की प्रक्रिया बूथ स्तर तक पहुँच रही है और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ रहा है।

 

 

 

Share This Article
Leave a Comment