मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना पर प्रगणकों और सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण

⏩जनगणना 2027 के अंतर्गत मकानसूचीकरण एवं मकानों की गणना से संबंधित प्रश्नों के लिए प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों का प्रशिक्षण जिला पंचायत सभागार में आयोजित किया गया।
⏩प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर द्वारा विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से जानकारी दी गई और प्रश्नों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया समझाई गई।

⏩ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने प्रशिक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर अपने दायित्वों को गंभीरता से समझें और प्रशिक्षण के पश्चात पूर्ण निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य को अंजाम दें। उन्होंने कहा कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण कार्य में शत-प्रतिशत सटीकता और पारदर्शिता बनाए रखना आवश्यक है, क्योंकि इसके आधार पर ही भविष्य की योजनाओं का निर्माण किया जाता है।
⏩ उन्होंने कहा कि सभी प्रगणक एवं सुपरवाइजर निर्धारित समय-सीमा में अपने कार्य को पूर्ण करें तथा प्रत्येक जानकारी का सही एवं सावधानीपूर्वक संकलन सुनिश्चित करें।
⏩प्रशिक्षण में मकानसूचीकरण से जुड़े प्रमुख प्रश्नों जैसेकृलोकेशन विवरण भरना, लाइन क्रमांक, भवन संख्या, जनगणना मकान संख्या तथा स्व-गणना संदर्भ आईडी दर्ज करने की प्रक्रिया पर विशेष जोर दिया गया।
इसके अलावा भवन एवं जनगणना मकान के बीच अंतर, फर्श, दीवार एवं छत की मुख्य सामग्री की पहचान, जनगणना मकान का वास्तविक उपयोग एवं उसकी स्थिति (रहने योग्य/खाली आदि) के बारे में विस्तार से समझाया गया। परिवार से संबंधित जानकारी जैसे परिवार क्रमांक, कुल व्यक्तियों की संख्या, परिवार के मुखिया का विवरण, मकान के स्वामित्व की स्थिति तथा आवास हेतु उपलब्ध कमरों की संख्या दर्ज करने की विधि भी बताई गई। इसी तरह करकेली , चंदिया में भी प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए गए।


