Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

दिनॉक 03 से 05 जुलाई, 2026 को इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में ‘‘उ0प्र0 आम महोत्सव-2026’’ का आयोजन

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

उद्यान अधिकारी, बहराइच ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भॉति इस वर्ष भी दिनॉक 03 से 05 जुलाई, 2026 को इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में ‘‘उ0प्र0 आम महोत्सव-2026’’ का आयोजन

उद्यान विभाग, उ0प्र0, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है, जिसका उद्घाटन मा0मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश द्वारा दिनॉक: 03 जुलाई, 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। आम महोत्सव में विभिन्न प्रकार की आम के प्रजातियों के प्रदर्शन के साथ-साथ आम की उन्नतिशील तकनीक की जानकारी विषय विशेषज्ञों द्वारा दी जायेगी। जनपद के कृषकों को प्रदर्श सहित ‘‘उ0प्र0 आम महोत्सव 2026’’ में भाग लेने हेतु दिनॉक-02.07.2026 को पूर्वाह्न 10ः00 बजे पहॅुचना होगा। उसी दिन प्रदर्शों के मूल्यांकन का कार्य समिति द्वारा किया जायेगा, जिसमें उत्कृष्ट आम उत्पादक कृषकों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार भी दिया जायेगा। जनपद के किसान भाईयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में आम महोत्सव-2026, स्थान-इन्दिरा गॉधी प्रतिष्ठान, गोमतीनगर, लखनऊ में भाग लेने का कष्ट करें।

  अतः आम उत्पादक किसान भाईयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक आम महोत्सव में प्रतिभाग कर आम उत्पादन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए श्री पंकज वर्मा, योजना प्रभारी, मो0न0 9455108000 तथा कार्य अवधि में कार्यालय में सम्पर्क कर सकते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

(दिनेश चौधरी)

जिला उद्यान अधिकारी,

बहराइच।

Share This Article
Leave a Comment