Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

नौरोजाबाद में स्वच्छता अभियान को व्यापारियों का समर्थन, सफाई व्यवस्था मजबूत करने की अपील

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

नौरोजाबाद में स्वच्छता अभियान को व्यापारियों का समर्थन, सफाई व्यवस्था मजबूत करने की अपील

 

नौरोजाबाद | उमरिया रिपोर्ट — फैज मोहम्मद

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

उमरिया जिले के नौरोजाबाद नगर में स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नगर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से व्यापारियों एवं नागरिकों से सहयोग की अपील की जा रही है। इसी क्रम में व्यापारी संघ के अध्यक्ष कमल चंदानी ने नगर के सभी व्यापारी भाइयों, बहनों, बच्चों एवं बुजुर्गों से स्वच्छता नियमों का पालन करने का आग्रह किया है।

 

उन्होंने बताया कि प्रत्येक दुकान में गीले और सूखे कचरे के लिए अलग-अलग डस्टबिन रखना आवश्यक है। गीले कचरे के लिए हरे रंग का डस्टबिन तथा सूखे कचरे के लिए नीले रंग का डस्टबिन उपयोग में लाने की अपील की गई है, ताकि कचरे का सही तरीके से प्रबंधन किया जा सके और नगर की स्वच्छता व्यवस्था बेहतर बनी रहे।

 

व्यापारी संघ अध्यक्ष ने यह भी जानकारी दी कि जो दुकानदार आर्थिक कारणों से डस्टबिन खरीदने में असमर्थ हैं, उनके लिए विधायक शिवनारायण सिंह द्वारा निःशुल्क डस्टबिन उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इच्छुक व्यापारी संपर्क कर डस्टबिन प्राप्त कर सकते हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

नगर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श बनाने के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय सहयोग की अपील की गई है।

Share This Article
Leave a Comment