अभी-अभी एमपी में तीन मंजिला बिल्डिंग भर भराकर गिरी, 8-10 लोगों के दबने होने की खबर
MP News:
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। अनूपपुर जिले के कोतमा में बस स्टैंड के पास स्थित अग्रवाल लॉज की तीन मंजिला बिल्डिंग अचानक ढह गई है। बताया गया कि इसके ऊपरी हिस्से में निर्माण कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। हादसे के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
पुलिस तथा एसडीआरएफ की टीम ने दो लोगों को घायल अवस्था में बाहर निकलते हुए चिकित्सालय भेजा है। वहीं कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है। पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान ने बताया कि 8 से 10 अन्य लोगों के इसमें फंसे होने की आशंका है जिसका रेस्क्यू कार्य किया जा रहा है। पुलिस बल सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद है।


