Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

बच्चो को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थाें का कराएं सेवन-सिविल सर्जन 

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

बच्चो को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थाें का कराएं सेवन-सिविल सर्जन

गर्मी में बच्चो की सुरक्षा हेतु सिविल सर्जन ने दी आवश्यक सलाह

….

- Advertisement -
Ad imageAd image

शहडोल 20 अप्रैल 2026- सिविल सर्जन जिला अस्पताल शहडोल डॉ. शिल्पी सराफ ने ग्रीष्मऋतु को दृष्टि रखते हुए बच्चो की सुरक्षा के लिए आवष्यक सलाह दी। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में बच्चो को पर्याप्त मात्रा में तरल पदार्थाें का सेवन कराएं, बच्चों को धूप में खेलने बचाएं, बेहोषी की स्थिति में बच्चे को कुछ भी खाने पीने को न दंे, गर्मी के मौसम में बच्चो के शरीर को अच्छे तरह ढककर रखें।

सिविल सर्जन डॉ. षिल्पी सराफ ने बताया कि जब बच्चों को गर्मी लगे तो बच्चे को तुरंत अंदर या छाव में लाएं, नल के पानी से शरीर को पोंछे या पानी का छिड़काव करें, बच्चे के कपड़ो को जितना संभव हो, ढीला कर दें, यदि बच्चे होष में है तो उसे तुरंत ठंडा पानी पिलाएं, पैरो को थोड़ा ऊंचा करके लिटाएं, यदि बच्चे को उल्टियां हो तो उसे करवट के बल लिटाएं, ताकि गले में कुछ न फंसे एवं पंखे या ठंडी हवा का उपयोग करें।

Share This Article
Leave a Comment