Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

ब्यौहारी में शराब पैकारी को लेकर विवाद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

ब्यौहारी में शराब पैकारी को लेकर विवाद, युवा कांग्रेस अध्यक्ष ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

 

ब्यौहारी।

ब्लॉक युवा कांग्रेस कमेटी ब्यौहारी के अध्यक्ष आयुष्मान ताम्रकार ने थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपकर शराब पैकारी से जुड़े मामले में कार्रवाई की मांग की है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

शिकायत के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 10 बजे एक कथित पैकारीकर्ता अपने तीन साथियों के साथ उनके घर पहुंचा। बातचीत के दौरान उसने कथित रूप से कहा कि शराब ठेकेदार के मैनेजर द्वारा थाने में 5 लाख रुपये देने के बाद वह पैकारी का कार्य करता है।

 

ताम्रकार ने आरोप लगाया कि उक्त व्यक्ति ने उन्हें धमकी भी दी। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में उनके साथ किसी भी प्रकार की घटना होने पर इसके लिए शराब ठेकेदार, उसका मैनेजर और संबंधित व्यक्ति जिम्मेदार होंगे।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

इस मामले में उन्होंने ब्यौहारी थाना में लिखित शिकायत देकर कथित रूप से दिए जा रहे पैसों की जांच और उचित कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल इस संबंध में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

Share This Article
Leave a Comment