Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

फर्जी व्हाट्सएप आईडी से सावधान रहने की अपील, कलेक्टर विकास मिश्रा के नाम से बनाई गई फर्जी प्रोफाइल

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

फर्जी व्हाट्सएप आईडी से सावधान रहने की अपील, कलेक्टर विकास मिश्रा के नाम से बनाई गई फर्जी प्रोफाइल

 

सीधी।

कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी, जिला सीधी (म.प्र.) ने आमजन के लिए महत्वपूर्ण जनहित सूचना जारी करते हुए बताया है कि कलेक्टर विकास मिश्रा के नाम से सोशल मीडिया एवं व्हाट्सएप पर एक फर्जी व्हाट्सएप आईडी (+62 858-3785-4705) संचालित की जा रही है। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उक्त नंबर अथवा प्रोफाइल का कलेक्टर कार्यालय एवं जिला प्रशासन से कोई संबंध नहीं है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

प्रशासन ने आशंका जताई है कि इस फर्जी आईडी के माध्यम से लोगों को भ्रामक संदेश भेजे जा सकते हैं अथवा संपर्क कर व्यक्तिगत एवं आर्थिक जानकारी हासिल करने का प्रयास किया जा सकता है। ऐसे में आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध कॉल, संदेश या फर्जी प्रोफाइल पर विश्वास न करें और अपनी निजी, गोपनीय अथवा बैंकिंग संबंधी जानकारी साझा करने से बचें।

 

जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए साइबर सेल एवं पुलिस विभाग को जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस अथवा साइबर सेल को देने की अपील की है।

Share This Article
Leave a Comment