नवांकुर संस्था – जगदंबा जन विकास समिति, भमरहा प्रथम
सेक्टर आखेटपुर बैठक सम्पन्न

ब्यौहारी – शहडोल जिला के सेक्टर आखेटपुर क्रमांक (01) अंतर्गत नवांकुर संस्था जगदंबा जन विकास समिति, भमरहा प्रथम की बैठक एजेंडा के आधार पर आयोजित की गई। बैठक में विकासखंड समन्वयक श्री शिवदत्त उरमालिया जी, जनपद सदस्य श्री हरिशरण चतुर्वेदी जी, पंचायत सचिव श्री राजेंद्र प्रसाद सोनी जी, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री यमुना प्रसाद नापित, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति सरवाही कला से श्री हीरालाल साहू, समिति देवगांव से अध्यक्ष श्री भैयालाल पाल एवं समिति खड्डा से सचिव श्री सुनील पटेल उपस्थित रहे।
बैठक में समितियों के सक्रियकरण पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही समिति की साप्ताहिक, पाक्षिक एवं मासिक बैठकों के नियमित आयोजन, समितियों के दस्तावेजों के व्यवस्थित रख-रखाव एवं संधारण, तथा परिषद द्वारा समय-समय पर दिए गए निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने एवं उन्हें प्रभावी रूप से कार्यरूप देने पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में दिनांक 25.05.2026 को आयोजित होने वाले जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम – द्वितीय चरण अंतर्गत गंगा दशहरा कार्यक्रम की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत व्यवस्थित बैनर-पोस्टर के साथ कलश यात्रा, भूमि पूजन, वृक्ष पूजन, जल स्रोतों का पूजन एवं अन्य गतिविधियों को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु पूर्व तैयारी (प्री-प्लानिंग) की गई।
अंत में विकासखंड समन्वयक महोदय द्वारा नवांकुर संस्था जगदंबा जन विकास समिति के अध्यक्ष को संस्था के कार्यों के प्रभावी संचालन हेतु आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया गया।




