Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

*अमरपुर शराब दुकान में ओवर रेट से ज्यादा कीमत में शराब बेंच रहा ठेकेदार*

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*अमरपुर शराब दुकान में ओवर रेट से ज्यादा कीमत में शराब बेंच रहा ठेकेदार*

 

*चार पहिया वाहन बिना नंबर प्लेट बोलोरो से जगह जगह शराब परोस रहे ठेकेदार के गुर्गे।*

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

*रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा*

*मो.8349103460*

 

उमरिया जिले मानपुर विकासखंड अंतर्गत अमरपुर संचालित लाइसेंसी शराब दुकान एक बार फिर विवादों में घिरती नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि दुकान में खुलेआम नाबालिगों को शराब बेची जा रही है, जिससे क्षेत्र का माहौल लगातार बिगड़ता जा रहा है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

*निर्धारित रेट से अधिक दामों में बेच रहे शराब -*

 

बताया जा रहा है कि दुकान संचालक द्वारा निर्धारित रेट से अधिक कीमत पर शराब बेची जा रही है। शराब खरीदने पहुंचे ग्राहकों और कर्मचारियों के बीच आए दिन विवाद की स्थिति बन रही है। कई बार ग्राहकों ने ओवररेटिंग का विरोध किया, लेकिन जिम्मेदारों द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

नाबालिग युवकों के हाथों में शराब की बोतलें देख अभिभावकों में भी नाराजगी बढ़ती जा रही है।लोगों ने आबकारी विभाग पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होना कई संदेह पैदा करता है।

 

*ठेकेदार गुर्गे बोलोरो व्हाइट कलर बिना नंबर प्लेट से अमरपुर सहित गांव गांव में परोस रहा शराब*

 

मिली जानकारी अनुसार अमरपुर में संचालित शराबदुकान ठेकेदार की मनमानी एवं दबंगई खुलेआम देखने को मिल रही अमरपुर शराब दुकान से ठेकेदार के गुर्गे खुलेआम शासन के नियमों को ताक पर रखकर चार पहिया वाहन बोलोरो व्हाइट एवं दोपहिया वाहन से अवैध शराब की पैकारी कर गांव गांव शराब परोस रहा है जबकि जिला आबकारी विभाग को इसकी जानकारी है लेकिन खानापूर्ति के लिए कार्यवाही महज कागजों तक ही सीमित।

 

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि दुकान की जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, और अवैध शराब पैकारी पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाईं जाए ताकि नाबालिगों तक शराब की पहुंच रोकी जा सके और ओवररेटिंग पर लगाम लग सके।

 

 

*जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग*_अमरपुर शराब दुकान ठेकेदार गावं गांव शराब पहुंचा रहा जिससे क्षेत्रीय जनों में नाराजगी जताई है और जिले संवेदनशील कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय जी एवं पुलिस अधीक्षक से मांग की है अवैध शराब विक्रय पर अंकुश लगाई जाए और शराब ठेकेदार ऊपर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment