Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

कलेक्टर ने समयसीमा बैठक में की सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा

सच के साथ

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

☑️कलेक्टर ने समयसीमा बैठक में की सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा

☑️ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में समयसीमा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें सीएम हेल्पलाइन सहित विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों की गहन समीक्षा की गई।

☑️कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी विभाग लंबित शिकायतों का निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करें, अन्यथा संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री निवास, आयुक्त शहडोल संभाग कार्यालय से प्राप्त आवेदनों, जनसुनवाई, न्यायालयीन प्रकरणों, मानवाधिकार संबंधी पत्रों एवं फैक्ट न्यूज मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

☑️लोक स्वास्थ्य यांत्रिकीय विभाग की शिकायतों के निराकरण में धीमी प्रगति पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।विभिन्न विभागों की अधिकारियों के समय पर नहीं पहुंचने पर उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए समय पर अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, अन्यथा अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी दी।

☑️महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभाग जिनकी सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों में कमजोर प्रगति है उन पर असंतोष व्यक्त करते हुए कलेक्टर ने एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट सुधार लाने के निर्देश दिए।

☑️प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कर्मचारी द्वारा शिकायत संबंधी जानकारी समयसीमा बैठक में प्रस्तुत न कर पाने पर कलेक्टर ने नाराजगी जताते हुए विभाग प्रमुख रोहित जैन सहित सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि मुख्यालय छोड़ने से पूर्व अनिवार्य रूप से लिखित अनुमति प्राप्त करें, अन्यथा कठोर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

☑️बैठक में कलेक्टर द्वारा वन विभाग से संबंधित समस्याओं के निराकरण पर भी विशेष जोर दिया गया तथा सभी विभागों को समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

☑️बैठक में सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, वनमंडलाधिकारी विवेक सिंह,अपर कलेक्टर पी.के. सेनगुप्ता,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या, संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया,अमित सिंह, एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी,एसडीएम बांधवगढ़ अंबिकेश प्रताप सिंह,एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले, डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज, प्रत्युष श्रीवास्तव सहित अन्य जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#उमरिया
#umaria

Share This Article
Leave a Comment