*चटनी बनाने गई पत्नी, इधर युवक ने लगा ली फांसी…*
*उमरिया, फैज मोहम्मद पत्रकार*
थाना नौरोजाबाद अंतर्गत ग्राम नवसेमर में एक युवक द्वारा घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की दर्दनाक घटना सामने आई है।मृतक की पहचान नानदुनू उर्फ नररू पिता श्यामलाल बैगा उम्र करीब 34 वर्ष के रूप में हुई है।घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है,वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है।बताया जा रहा है कि घटना से पहले युवक पूरी तरह सामान्य था।परिवारजनों के अनुसार उसने अपनी पत्नी से भोजन के लिए चटनी बनाने को कहा था। पत्नी जब घर के अंदर चटनी तैयार करने गई,तभी कुछ ही देर में युवक ने रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्मघाती कदम उठा लिया। जब परिजनों की नजर उस पर पड़ी तो घर में चीख-पुकार मच गई।अचानक हुए इस दुस्साहसिक कदम से परिवार गहरे सदमे में है।ग्रामीणों के मुताबिक किसी को भी अंदेशा नहीं था कि युवक ऐसा भयावह कदम उठा लेगा।घटना की सूचना मिलते ही नौरोजाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।




