Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

VIDISHA के थाना कुरवाई क्षेत्र में परसरी गाँव में सूखे कुएँ में परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

#VIDISHA के थाना कुरवाई क्षेत्र में परसरी गाँव में सूखे कुएँ में परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची, डायल-112 जवानों ने एफआरव्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल।

#DIAL112MP #MPPOLICE

विदिशा के थाना कुरवाई क्षेत्र में परसरी गाँव में सूखे कुएँ में परित्यक्त अवस्था में एक नवजात बच्ची मिली है, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति छोड़कर चला गया है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनाँक 10/04/2026 को सुबह 09:01 बजे प्राप्त हुई। सूचना प्राप्ति पर तत्काल कुरवाई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गयी। डायल-112 स्टाफ आरक्षक नेतराम अहिरवार एवं पायलेट नरेंद्र दांगी ने मौके पर पहुँचकर परित्यक्त अवस्था में मिली नवजात बच्ची को संरक्षण में लिया।

- Advertisement -
Ad imageAd image

डायल-112 जवानों ने नवजात बच्ची को एफआरव्ही वाहन से लेकर शासकीय चिकित्सालय कुरवाई में भर्ती कराया, जहाँ से प्राथमिक उपचार उपरांत जिला चिकित्सालय विदिशा रेफर किया गया। जहाँ चाइल्ड वार्ड में नवजात बच्ची का उपचार किया जा रहा है, अग्रिम कार्यवाही थाने द्वारा की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment