गोमाता सम्मान अभियान: देशभर में तहसीलों में प्रार्थना पत्र वितरण
गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए अभियान की शुरुआत
शहडोल, 06 अप्रैल 2026:
पत्रकार विनय की रिपोर्ट (8349627682)
भारत में गोमाता के संरक्षण और सम्मान के लिए चलाए जा रहे “गो सम्मान अभियान” का पहला चरण आज पूरे देश की तहसीलों में प्रारंभ हुआ। यह अभियान गायों के प्रति सम्मान बढ़ाने, गो हत्या निषेध कानून को प्रभावी बनाने और गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित करने के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है।
आज इंडियन कैफे हाउस, शहडोल में आयोजित बैठक में प्रमुख रूप से विकास जोतवानी, तृषा जोतवानी, सिद्धांत रजक, अमन यादव और खुशी सोनी शामिल हुए। बैठक में अभियान की रूपरेखा और सभी तहसीलों में प्रार्थना पत्र वितरण की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई।
अभियान का उद्देश्य केवल कानून लागू कराना नहीं है, बल्कि पूरे देश में गायों के प्रति जागरूकता और सम्मान बढ़ाना भी है। यह पहल किसी व्यक्ति, दल या संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि हर उस व्यक्ति के लिए है जो गोमाता को माँ मानता है। अभियान की अध्यक्षता नंदी बाबा कर रहे हैं और प्रधान संरक्षक के रूप में गो माता सम्मानित हैं।
आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे सपरिवार, ईष्टमित्रों और समाज संस्थाओं के साथ इस अभियान में भाग लें और इसे सोशल मीडिया व अन्य माध्यमों से प्रचारित करें। अभियान की विस्तृत जानकारी Gau Samman Aahvaan वेबसाइट या QR कोड स्कैन के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। इसके अलावा, व्हाट्सएप (8239711008), कॉल (9571712140) और मिस कॉल (9067777323) के माध्यम से भी संपर्क किया जा सकता है।
यदि किसी कारणवश प्राथमिक सुनवाई नहीं होती है, तो अभियान का अगला चरण 27 जुलाई 2026 को जिला कलेक्टर महोदय को प्रार्थना पत्र सौंपने के साथ जारी रहेगा। यह अभियान देशभर में गोमाता के सम्मान और संरक्षण की भावना को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
—


