Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

देवतालाब में पुरुषोत्तम माह की शुरुआत, श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

देवतालाब में पुरुषोत्तम माह की शुरुआत, श्रद्धालुओं की भीड़ को लेकर प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था की मांग

मऊगंज से दीनानाथ गुप्ता की रिपोर्ट।

Deotalab ग्राम पंचायत में कल से पुरुषोत्तम माह की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। भगवान भोलेनाथ को जल चढ़ाने के लिए दूर-दूर से लोग देवतालाब पहुंचेंगे, लेकिन फिलहाल यहां प्रशासनिक तैयारियों की कमी को लेकर चिंता जताई जा रही है।

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक न तो पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है और न ही सुलभ शौचालय (कांप्लेक्स) जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था दिखाई दे रही है। ऐसे में भीड़ बढ़ने पर अव्यवस्था की स्थिति बनने की आशंका है।

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मेले को ध्यान में रखते हुए तत्काल पुलिस बल की तैनाती, सुरक्षा व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके।

 

लोगों ने यह भी चिंता जताई है कि पहले भी मेले के दौरान महिलाओं के साथ छीना-झपटी जैसी घटनाएं हो चुकी हैं, ऐसे में इस बार प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए ताकि किसी भी तरह की अराजकता या अपराधी तत्वों द्वारा माहौल खराब न किया जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

ग्रामीणों ने प्रशासन से अपील की है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित की जाएं, ताकि पुरुषोत्तम माह के दौरान आने वाले भक्त सुरक्षित और शांतिपूर्ण तरीके से जल अर्पण कर सकें।

Share This Article
Leave a Comment