दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का सफल समापन, कार्यकर्ताओं में दिखा नया उत्साह
सीधी।
जिला सीधी के शीर्ष नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष देव कुमार चौहान के निर्देशन में धौहनी विधानसभा क्षेत्र में दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण शिविर 29 एवं 30 मार्च 2026 को आयोजित हुआ, जिसका समापन 30 मार्च को हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धौहनी विधानसभा के लोकप्रिय विधायक कुंवर सिंह टेकाम उपस्थित रहे। वहीं, मंडल अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह के नेतृत्व में पूरे कार्यक्रम का संचालन किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय महा अभियान के अंतर्गत की गई, जिसका उद्देश्य कार्यकर्ताओं को वैचारिक, संगठनात्मक एवं सामाजिक स्तर पर सशक्त बनाना रहा।
विशेषज्ञों ने दिए महत्वपूर्ण प्रशिक्षण:
प्रशिक्षण सत्रों में विभिन्न वक्ताओं ने अपने-अपने विषयों पर कार्यकर्ताओं को गहन जानकारी और मार्गदर्शन प्रदान किया। प्रमुख वक्ताओं में जितेन्द्र सिंह चौहान, शिवदान साकेत, विनय सिंह चौहान, डॉ. यूके श्रीवास्तव, कुंवर सिंह टेकाम, पुनीत नारायण शुक्ला एवं राकेश मौर्या शामिल रहे।
इसके साथ ही विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता हीराबाई सिंह, जमुनी देवी, राजकुमार तिवारी, इंद्रप्रकाश गुप्ता, जगजीवन सिंह, रामाधार साहू, सूर्यभान जायसवाल, शेषमणि मिश्रा एवं लोरिक प्रसाद यादव जैसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने की।
कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी:
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में मंडल एवं जिला स्तर के पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक-सहसंयोजक, बूथ अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम में कौशल्या विश्वकर्मा, राय सिंह, रामदयाल साहू, प्रेमलाल जायसवाल, राजकुमार साकेत, रामभरत मिश्रा, रघुवीर सिंह, दशमतिया साहू, जितेंद्र कुशवाहा, रमेश पनाडिया, श्याम सिंह, विष्णु गोपाल सिंह, के.के. सिंह, रामभाई सिंह, लखन साहू, यज्ञ नारायण साहू, मोतीलाल सिंह, दीनदयाल यादव, सिद्धनाथ साहू, जनकलाल साहू, गुरु नानक गुप्ता, संतोष अग्रहरि, कृष्ण कुमार सिंह, आशीष सिंह, महेंद्र सिंह, वंश लाल यादव सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सोशल मीडिया टीम से संजीव गुप्ता, सत्यनारायण सिंह एवं कमलभान सिंह की भी सक्रिय सहभागिता रही।
संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प:
कार्यक्रम के समापन अवसर पर नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों के लिए तैयार किया गया।
यह दो दिवसीय शिविर न केवल संगठनात्मक मजबूती का प्रतीक बना, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार भी किया।


