*जनसुनवाई में साइकिल से पहुंचे कलेक्टर विकास मिश्रा, सादगी और कार्यशैली से जीता जनता का दिल*
*संजीव गुप्ता की रिपोर्ट सीधी*
जनसुनवाई में साइकिल से पहुंचे कलेक्टर विकास मिश्रा, सादगी और कार्यशैली से जीता जनता का दिल
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में पदस्थ कलेक्टर विकास मिश्रा एक बार फिर अपनी अलग कार्यशैली को लेकर चर्चा में हैं। मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर मिश्रा साइकिल चलाते हुए अपने आवास से जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे, जिसे देखकर आमजन और अधिकारियों के बीच चर्चा का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि कलेक्टर के कार्यकाल का दूसरा महीना शुरू हुआ है और इस दौरान उनकी सादगी व जनहितैषी कार्यशैली लगातार लोगों को आकर्षित कर रही है। देश में बढ़ती ईंधन कीमतों और बचत की अपील के बीच उनका यह कदम एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है।
मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने स्वयं उपस्थित होकर आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। आम लोगों ने भी उनकी इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।
कलेक्टर की इस सादगीपूर्ण पहल को लेकर लोगों का कहना है कि यदि जनप्रतिनिधि और अन्य अधिकारी भी इसी तरह जनहित और राष्ट्रहित को प्राथमिकता दें, तो कई समस्याओं का समाधान आसानी से हो सकता है।





