डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब फरीदकोट की नई कार्यकारिणी का गठन: अमित कविया की अगुवाई में पत्रकारों के हितों की रक्षा का संकल्प—- 
फरीदकोट (अलेक्जेंडर डिसूज़ा): डिस्ट्रिक्ट प्रेस क्लब (प्रिंट मीडिया) फरीदकोट की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, जिसमें संगठन की मजबूती और पत्रकारों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए नई कार्यकारी टीम की घोषणा की गई। क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष अमित कविया ने अपनी संवैधानिक शक्तियों का प्रयोग करते हुए सर्वसम्मति से टीम के सदस्यों को नई जिम्मेदारियां सौंपीं।
नई एग्जीक्यूटिव टीम की सूची:
क्लब को नई दिशा देने के लिए निम्नलिखित पदाधिकारियों का चयन किए गए पद व नाम निम्नलिखित है:
चेयरमैन जसवंत सिंह पुरबा,
जनरल सेक्रेटरी तरसेम चानना,
पैट्रन (सरपरस्त) सतीश बागी, वाइस चेयरमैन नरिंदर बैहड़, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट परविंदर सिंह अरोड़ा,
वाइस प्रेसिडेंट जतिंदर कुमार और हरप्रीत चाना, ऑर्गनाइज़ेशन सेक्रेटरी प्रदीप चावला,
सेक्रेटरी एलेक्जेंडर डिसूजा, कैशियर प्रदीप गर्ग,
पीआरओ (PRO) अजय मनचंदा,
लीगल एडवाइजर जगदीश सहगल,
एडवाइजर हरमिंदर सिंह मिंधा और राम कृष्ण,
प्रोजेक्ट इंचार्ज रंजीत सिद्धू।
पत्रकारों की भलाई हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता: अमित कविया
नवनियुक्त अध्यक्ष अमित कविया ने इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि क्लब का प्राथमिक उद्देश्य पत्रकार समुदाय की समस्याओं का समाधान करना और उनके अधिकारों के लिए ढाल बनकर खड़ा होना है।
“हम जल्द ही पत्रकारों के कल्याण के लिए विशेष कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करेंगे। आने वाले समय में कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स शुरू किए जाएंगे ताकि फील्ड में काम करने वाले पत्रकारों को मजबूती मिल सके”: अमित कविया।
निष्ठा की शपथ: नई टीम के सभी पदाधिकारियों ने सामूहिक रूप से भरोसा दिलाया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और लगन से करेंगे। उनका साझा लक्ष्य पत्रकारों की आवाज को और अधिक बुलंद करना और संगठन की गरिमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है।
न्यूज़: 9-2.
फोटो:


