Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

चंडीगढ़ नगर निगम का बड़ा फैसला:

Alexander D’Souza
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

चंडीगढ़ नगर निगम का बड़ा फैसला:


-अब श्मशान और कब्रिस्तानों के पानी-बिजली का बिल भरेगा प्रशासन,
-पार्षद अनिल मसीह की पहल पर मसीह समाज को मिली बड़ी राहत;
-₹6 लाख से अधिक का पानी का बिल माफ करने की मांग हुई पूरी—-
चंडीगढ़ (अलेक्जेंडर डिसूजा): शहर के सभी धर्मों के श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों के रख-रखाव और जनसुविधाओं को लेकर नगर निगम ने एक ऐतिहासिक कदम की ओर कदम बढ़ाया है। इसी कड़ी में नगर निगम पार्षद श्री अनिल मसीह के नेतृत्व में क्राइस्ट चर्च (सेक्टर 18) और कैथोलिक चर्च (सेक्टर 19) के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम के संयुक्त आयुक्त श्री हिमांशु गुप्ता से मुलाकात की।
भारी भरकम बिल से मिलेगी मुक्ति:
प्रतिनिधिमंडल ने संयुक्त आयुक्त के समक्ष सेक्टर 25 स्थित क्रिश्चियन कब्रिस्तान के ₹6,14,874 के बकाया पानी के बिल को माफ करने का औपचारिक अनुरोध किया। इसके साथ ही यह मांग भी रखी गई कि भविष्य में कब्रिस्तान के लिए पानी और बिजली का कोई भी बिल जारी न किया जाए, ताकि धार्मिक और सामाजिक संस्थाओं पर आर्थिक बोझ न पड़े।
सदन में पहले ही पारित हो चुका है प्रस्ताव:
पार्षद अनिल मसीह ने बैठक के दौरान याद दिलाया कि यह मुद्दा उन्होंने पहले ही नगर निगम की हाउस मीटिंग में प्रमुखता से उठाया था। नवंबर 2023 की बैठक में यह प्रस्ताव आधिकारिक तौर पर पारित और दर्ज किया गया था कि चंडीगढ़ के सभी धर्मों के श्मशान और कब्रिस्तानों के पानी व बिजली के खर्च का वहन नगर निगम चंडीगढ़ द्वारा किया जाएगा।
इन सदस्यों की रही गरिमामयी उपस्थिति:
इस महत्वपूर्ण बैठक और प्रयास में मसीह समाज के कई प्रमुख व्यक्तियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। बैठक में उपस्थित प्रमुख सदस्यों में शामिल थे:-
रेव. राजन शारदा (प्रीस्बिटर-इन-चार्ज), ग्लैडविन हार्डी, आईजैक नायर, सैमुअल शफीक, राजीव मसीह, टोनी व पार्षद अनिल मसीह इन सभी सदस्यों का इस नेक कार्य और समुदाय के हित में निरंतर सहयोग देने के लिए हार्दिक धन्यवाद किया है।
“यह केवल मसीह समाज की जीत नहीं है, बल्कि शहर के हर उस वर्ग की जीत है जो अपने परिजनों के अंतिम संस्कार स्थलों की सेवा में जुटा है। निगम के इस फैसले से अब सभी धर्मों के श्मशान घाटों और कब्रिस्तानों को आर्थिक राहत मिलेगी”: श्री अनिल मसीह, नगर निगम पार्षद।
इस निर्णय से न केवल सेक्टर 18 और 19 के चर्चों से जुड़े लोगों को लाभ होगा, बल्कि पूरे शहर के धार्मिक और सामाजिक ढांचे को मजबूती मिलेगी।
न्यूज़: 28-1,
फोटो:

Share This Article
Leave a Comment