Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे 9 ट्रक जप्त 

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

रेत के अवैध उत्खनन एवं परिवहन में लगे 9 ट्रक जप्त

सोन घडिय़ाल की टीम ने की छापा मार कार्यवाही

 

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

ब्यौहारी। सोन घडिय़ाल अमले द्वारा बीती रात दबिश कार्यवाही करते हुए सोन नदी से अवैध रेत का उत्खनन कर परिवहन करते 9 ट्रकों को जप्त करने में सफलता पाई है। लंबे समय से बुढ़वा, शहडोल, मैहर जिलों से सोन नदी क्षेत्र से अबैध रेत निकासी की सूचना मिल रही थी जिस पर सोन घडिय़ाल के तीन परिक्षेत्रों की टीम जिसमे 40 से ज्यादा कर्मचारी हथियारबन्द तैयार होकर विगत दिनों रवाना हुई थी और देर रात रामपुर नैकिन परिक्षेत्र के रामनगर थानांतर्गत कुबरी गांव में सोन घडिय़ाल के हथियार बन्द कर्मचारियों ने दबिश दी जिसके बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। संजय टाईगर रिजर्व सीधी के उप संचालक राजेश कन्ना टी स्वयं दबिश कार्रवाई के दौरान मौजूद रहे। उनके द्वारा सोन घडिय़ाल अभ्यारण्य क्षेत्र से बड़े पैमाने पर रात में रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन होने की सूचना पर काफी संख्या में विभागीय अमले को बुलाकर दबिश कार्रवाई रात में की गई। छापे की भनक मिलते ही एक जेसीबी मशीन समेत कुछ वाहन मौके पर से भागने में सफल रहे फिर भी काफी संख्या में विभागीय अमला की घेराबंदी के चलते 9 ट्रक जप्त किए गए।

Share This Article
Leave a Comment