Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

एनएसयूआई जिला-उमरिया द्वारा धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*एनएसयूआई जिला-उमरिया द्वारा धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती*

 

*बाबा साहब जी ने समानता और शिक्षा का संदेश दिया–मो. असलम शेर*

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

उमरिया आज दिनांक 14 अप्रैल को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) जिला-उमरिया (म०प्र०) द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर एनएसयूआई कार्यालय उमरिया में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. अंबेडकर जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित सभी लोगों ने उन्हें सादर नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मो. असलम शेर ने अपने उद्बोधन में कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर केवल संविधान निर्माता ही नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के सबसे बड़े प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को अंबेडकर जी के विचारों को अपनाकर समाज में फैली असमानता और भेदभाव को समाप्त करने के लिए आगे आना चाहिए। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता मो. नईम ने अपने विचार व्यक्त करते हुए अंबेडकर जी के जीवन संघर्ष और उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर जी ने समाज के वंचित वर्गों को अधिकार दिलाने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इस कार्यक्रम में एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, सचिव नावेद खान, जिला सचिव पल्लवी असाटी, जिला सचिव रोहनी श्याम, काजल दहिया, शीतल कुशवाहा, प्रहलाद महार, काशी महार, बृजेश विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment