*अभिभावकों के संस्कार और मार्गदर्शन से सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं*
मध्यप्रदेश
परीक्षा का परिणाम केवल अंकतालिका है, जीवन का अंतिम निर्णय नहीं — पत्रकार अनिल कुशवाहा
सभी छात्र-छात्राओं से अपील
प्रिय छात्रों,रिजल्ट कैसा भी हो, यह आपकी पूरी जिंदगी तय नहीं करता। एक परीक्षा में कम अंक आना या असफल होना इस बात का प्रमाण नहीं है कि आप आगे कुछ नहीं कर सकते। परीक्षा का परिणाम आपकी मेहनत का एक हिस्सा भर है, जबकि आपका जीवन आपके माता-पिता और समाज के लिए अत्यंत मूल्यवान है।असफलता से निराश न हों—हर अंत एक नई शुरुआत का संकेत होता है।
*अभिभावकों के नाम संदेश l*
आज आपके बच्चों को अंकों से ज्यादा आपके साथ और समर्थन की आवश्यकता है। यदि परिणाम अपेक्षा के अनुरूप न आए, तो उन्हें डांटने के बजाय प्रोत्साहित करें और उनका मनोबल बढ़ाएं।आपका सहयोग ही बच्चों को कठिन समय से निकालकर सफलता की ओर ले जाता है। जिन विद्यार्थियों का परिणाम संतोषजनक नहीं रहा,उनके लिए पुनः प्रयास के अवसर उपलब्ध हैं—संघर्ष से ही सफलता का मार्ग निकलता है। दो पंक्तियां आपके लिएl
किताबें खुद खामोश रहती हैं,मगर पढ़ने वालों जीवन बदल देती है साथ ही सोच और शब्दों की ताकत दे जाती हैं।जो इन्हें अपनाता है,वही अपनी पहचान और आवाज़ खुद बना लेता है।
*सादर धन्यवाद आपको🙏*
अनिल कुशवाहा,पत्रकार मधयप्रदेश मैहर
मो. 9752133420


