Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हिड़वाह में दीपोत्सव, ग्रामीणों ने उत्साह से मनाया जश्न

NEWS DESK
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर हिड़वाह में दीपोत्सव, ग्रामीणों ने उत्साह से मनाया जश्न

संभागीय ब्यूरो विनय द्विवेदी

ब्यौहारी। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार शहडोल जिले की जनपद पंचायत जैसिंहनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत हिड़वाह में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

ग्राम पंचायत हिड़वाह में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में सरपंच श्रीमती रानी सिंह एवं उपसरपंच पुष्पराज सिंह उर्फ दादू सिंह की मुख्य भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की।

- Advertisement -
Ad imageAd image

दीपोत्सव के दौरान ग्राम पंचायत परिसर एवं आसपास का क्षेत्र दीपों की रोशनी से जगमगा उठा। ग्रामीणों में कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। महिला, पुरुष एवं युवाओं सहित पंचायत के ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सचिव छोटे लाल पाल एवं रोजगार सहायक शेषराज सिंह सहित पंचायत के समस्त पंचगण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामूहिक सहभागिता के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिवस को विशेष रूप से मनाना है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में ग्राम पंचायत के पंचगण एवं ग्रामीणजनों की सराहनीय भूमिका रही। अंत में सचिव छोटे लाल पाल एवं रोजगार सहायक शेषराज सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Share This Article
Leave a Comment