Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

बाणसागर डैम के 6 रेडियल गेट खुले, सोन नदी में छोड़ा जा रहा 2454 क्यूमेक्स पानी

NEWS DESK
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

*बाणसागर डैम के 6 रेडियल गेट खुले, सोन नदी में छोड़ा जा रहा 2454 क्यूमेक्स पानी*

जलस्तर FRL से महज 6 सेंटीमीटर नीचे, शहडोल समेत चार जिलों में अलर्ट; नदी किनारे नहीं जाने की अपील

*विनय द्विवेदी, ब्यौहारी।* शहडोल जिले के ब्यौहारी जनपद क्षेत्र में स्थित बाणसागर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ने के बाद बांध प्रबंधन ने एहतियातन 6 रेडियल गेट खोल दिए हैं। सभी गेट करीब 2-2 मीटर खोले गए हैं और स्पिलवे के माध्यम से सोन नदी में 2454 क्यूमेक्स पानी प्रति सेकंड छोड़ा जा रहा है। पानी की बढ़ती आवक को देखते हुए प्रशासन ने सोन नदी के तटीय एवं निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

*FRL से महज 6 सेंटीमीटर नीचे पहुंचा जलस्तर*

- Advertisement -
Ad imageAd image

बाणसागर पक्का बांध संभाग क्रमांक-3 से 30 अगस्त 2026 को जारी सूचना के अनुसार सुबह 6 बजे बांध का जलस्तर 341.58 मीटर दर्ज किया गया। बांध का पूर्ण जलभराव स्तर (FRL) 341.64 मीटर है। यानी बांध का जलस्तर अधिकतम भराव क्षमता से महज 0.06 मीटर यानी करीब 6 सेंटीमीटर नीचे पहुंच गया है। कैचमेंट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश और बांध में पानी की आवक को देखते हुए जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए रेडियल गेट खोलकर पानी की निकासी शुरू की गई है।

*शहडोल सहित चार जिलों को किया गया सतर्क*

बांध से पानी छोड़े जाने की सूचना शहडोल, मैहर, सीधी और सिंगरौली जिलों के प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों को दी गई है। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सतर्कता बरतने और नदी के आसपास के क्षेत्रों में निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
सोन नदी के किनारे जाने से बचें पानी छोड़े जाने के बाद सोन नदी का जलस्तर बढ़ सकता है। ऐसे में नदी के किनारे, घाटों और निचले क्षेत्रों में जाने से लोगों को बचने की सलाह दी गई है। ग्रामीण क्षेत्रों में मुनादी कराकर लोगों को भी सावधान किया जा रहा है।

बांध प्रबंधन द्वारा मैदानी अमले को लगातार जलस्तर और पानी की आवक-निकासी पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं। बारिश और कैचमेंट क्षेत्र से पानी की आवक को देखते हुए आने वाले घंटों में स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

प्रशासन की अपील: सोन नदी के तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोग सतर्क रहें, नदी में न जाएं और बच्चों को भी नदी एवं जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रखें।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment