Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर “अधिकार, न्याय और कार्यवाही” की थीम पर होंगे विशेष कार्यक्रम

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

महिला दिवस 8 मार्च के अवसर पर “अधिकार, न्याय और कार्यवाही” की थीम पर होंगे विशेष कार्यक्रम

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों, सुरक्षा और न्याय तक उनकी सुलभ पहुँच को सुगम बनाने के लिये “अधिकार, न्याय, कार्यवाही – महिलाओं और बालिकाओं के लिए” थीम पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन स्वर्ण जयंती सभागार में शुक्रवार 6 मार्च को किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला एवं बाल विकास मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया करेंगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना, न्याय प्राप्ति की प्रक्रिया को सरल और सुलभ बनाना तथा समाज में सुरक्षा और सम्मान का वातावरण मजबूत करना है। कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर संवाद और जागरूकता सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिनमें घरेलू हिंसा कानून की जानकारी, न्याय चौपाल के माध्यम से कानूनी सहायता के मॉडल, मानसिक स्वास्थ्य और सायबर सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल रहेंगे।

कार्यक्रम में सामाजिक संस्थाओं द्वारा अपने अनुभव और सफल पहल साझा की जाएंगी, ताकि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उनके सशक्तिकरण के लिए प्रभावी मॉडल सामने आ सकें। साथ ही घरेलू कामकाजी महिलाओं द्वारा पॉवर वॉक के माध्यम से आत्मविश्वास, स्वाभिमान और महिला शक्ति का संदेश दिया जाएगा।

सचिव राज्य महिला आयोग के श्री सुरेश तोमर, सामुदायिक पुलिसिंग के डीआईजी श्री विनीत कपूर, महिला सुरक्षा शाखा के स्पेशल डीजी श्री अनिल कुमार, सेवानिवृत्त एडीजी प्रशिक्षण श्रीमती अनुराधा शंकर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के विभिन्न आयामों पर अपने विचार साझा करेंगी। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही सायबर वेलबीइंग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राज्य महिला आयोग और अहान फाउंडेशन के बीच एमओयू भी होगा।

- Advertisement -
Ad imageAd image
Share This Article
Leave a Comment