Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

रघुनाथगंज में चोरी का आतंक, CCTV में कैद हुई वारदात — बढ़ते अपराध से दहशत में लोग

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

रघुनाथगंज में चोरी का आतंक, CCTV में कैद हुई वारदात — बढ़ते अपराध से दहशत में लोग

रीवा। पत्रकार दीनानाथ गुप्ता कीरिपोर्ट

रघुनाथगंज क्षेत्र में चोरी की घटनाओं ने एक बार फिर लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। ताजा मामला उस समय सामने आया जब चोरों ने एक घर के बाहर खड़ी गाड़ी को निशाना बनाते हुए उसका लॉक तोड़ने का प्रयास किया। यह पूरी वारदात पास लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ तौर पर कैद हो गई है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी घर के मालिक के पुत्र की है, जिसे चोरों ने देर शाम करीब 4 बजे निशाना बनाने की कोशिश की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी और लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस गश्त और सख्ती के बावजूद अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों में इस बात को लेकर गहरा आक्रोश है कि बाजार और बाईपास जैसे इलाकों में भी अब सुरक्षा पर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में एक i20 कार चोरी की घटना ने भी पूरे क्षेत्र में दहशत फैला दी है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

वहीं एक अन्य घटना में चोरों ने कई सीसीटीवी कैमरों की मौजूदगी के कारण चोरी की कोशिश तो की, लेकिन सफल नहीं हो पाए और मौके से फरार हो गए। ग्रामीणों और स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि क्षेत्र में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाई जा सके। यह रिपोर्ट दीनानाथ गुप्ता, ब्यूरो चीफ मऊगंज द्वारा प्रस्तुत की गई है।

Share This Article
Leave a Comment