Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

मिर्जापुर में हादसा-11 की मौत, बोलेरो में 9 जिंदा जले:बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, कोई नहीं बचा;

admin
5 Min Read
इस खबर को शेयर करें

मिर्जापुर में हादसा-11 की मौत, बोलेरो में 9 जिंदा जले:बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था परिवार, कोई नहीं बचा;

शवों को पहचानना मुश्किल – ——————- मिर्जापुर : यूपी के मिर्जापुर में बुधवार रात सड़क हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। इसमें बोलेरो सवार 9 लोग जिंदा जल गए। हादसा रात 9.30 बजे मिर्जापुर-रीवा नेशनल हाईवे पर हुआ।

पुलिस के मुताबिक, एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक ब्रेक फेल होने से बेकाबू हो गया। ट्रक ने आगे चल रही बोलेरो और स्विफ्ट कार को टक्कर मार दी। दोनों गाड़ियां आगे चल रहे एक ट्रॉले से जा टकरा गईं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

रफ्तार तेज होने की वजह से टक्कर के बाद बोलेरो उछलकर अलग हो गई। तेज धमाके के साथ उसमें आग लग गई। जबकि, स्विफ्ट कार ट्रक और ट्राले के बीच में फंस गई।

आग इतनी भीषण थी कि बोलेरो सवार 9 लोगों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला। इसमें एक ही परिवार के 8 लोग और एक ड्राइवर था। शव इतनी बुरी तरह से जल गए कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो गया। परिवार मैहर से 8 साल के बेटे का मुंडन कराकर लौट रहा था। इसके अलावा स्विफ्ट कार के ड्राइवर और ट्रॉले के क्लीनर की भी मौत हो गई। हादसा ड्रमडगंज थाना क्षेत्र में हुआ।

एसपी अपर्णा रजत कौशिक ने बताया बोलेरो सवार सभी लोग जिगना थाना के नरैना गांव (मिर्जापुर) के रहने वाले थे। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू किया। आग इतनी भीषण थी कि लोग पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।

बोलेरो में आग लगने से उसमें सवार लोग जिंदा जल गए। उन्हें बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिल सका। हादसे के बाद आसपास के लोगों के अलावा पुलिसकर्मी भी बचाव कार्य में जुट गए। हादसे के बाद आसपास के लोगों के अलावा पुलिसकर्मी भी बचाव कार्य में जुट गए। ये उस बोलेरो की तस्वीर है, जिसमें आग लग गई थी। हादसे के बाद बोलेरो को पहचान पाना भी मुश्किल हो गया।

‘जिसका मुंडन कराने गए थे, उस बच्चे की भी मौत’

- Advertisement -
Ad imageAd image

मिर्जापुर डीएम ने बताया- जिगना थाने नरैना निवासी अरुण सिंह का परिवार 8 साल के बेटे शिवा का मुंडन कराने मैहर गया था। हादसे में शिवा और उसकी मां वंदना की भी मौत हो गई है। इसके अलावा उनके रिश्तेदार पति-पत्नी और उनकी बेटी की भी मौत हो गई।

 

 

आग इतनी तेज थी कि कोई उसके पास भी नहीं पहुंच पाया’

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो में तुरंत आग लग गई। आग लगने से बोलेरो में सवार सभी यात्री अंदर ही फंस गए। चीखने-चिल्लाने लगे। आसपास के लोग मदद के लिए भागे, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कोई उसके पास भी नहीं पहुंच पाया रामपुर के रहने वाले बोलेरो चालक विष्णु सिंह के भाई रमाशंकर सिंह ने बताया कि कल सुबह गाड़ी लेकर मैहर मुंडन के लिए गए थे। कार में एक बच्चे, दो महिलाओं और एक लड़की समेत कुल 8 लोग थे। लौटते समय ड्रमंडगंज बड़का मोड पर हादसा हुआ। गाड़ी में सवार सभी लोग इस तरह जल गए हैं कि पहचान करना भी मुश्किल है।

मिर्जापुर सड़क हादसे में इन 11 लोगों की मौत हुई

1:- प्रियंका सिंह (42 वर्ष) पत्नी- कमलेश सिंह, निवासी- सतना

2:- कार्तिकेय सिंह (18–19 वर्ष) पुत्र- कमलेश सिंह, निवासी- सतना

3:- पियूष सिंह (14–15 वर्ष) पुत्र- प्रदीप कुमार, निवासी- जिगना

4:- पंकज सिंह (40 वर्ष) पुत्र- स्व. रामचंद्र सिंह, निवासी जिगना

5:- बीना सिंह (47 वर्ष) पत्नी- प्रदीप सिंह, निवासी- जिगना

6:- वंदना सिंह (43 वर्ष) पत्नी- अरुण सिंह, निवासी-जिगना

7:- शिवा सिंह (48 वर्ष) पुत्र- अरुण सिंह, निवासी- जिगना

8:- सोनम सिंह (19 वर्ष) पुत्री- प्रदीप कुमार, निवासी- जिगना

9:-विष्णु सिंह (45 वर्ष) पुत्र- ठिनकू सिंह, निवासी- रामपुर (हरिहर/टमना – स्पष्ट नहीं)

10:- विकास शर्मा (32 वर्ष) पुत्र- ओमकार शर्मा, निवासी- नेया खेड़ा (सागर, मध्य प्रदेश)

11:- जय प्रकाश (28 वर्ष) पुत्र- मुन्नर, निवासी- भटियागांव

Share This Article
Leave a Comment