Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

उमरिया में शराब के खिलाफ आम आदमी पार्टी का बिगुल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

admin
3 Min Read
इस खबर को शेयर करें

🚨 उमरिया में शराब के खिलाफ आम आदमी पार्टी का बिगुल, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

 

अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग, चेतावनी—कार्रवाई नहीं हुई तो होगा जनआंदोलन

 

- Advertisement -
Ad imageAd image

उमरिया। जिले में कथित अवैध शराब बिक्री के विरोध में आम आदमी पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए जिले में अवैध रूप से हो रही शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में खुलेआम अवैध शराब का कारोबार संचालित हो रहा है, जिससे सामाजिक वातावरण प्रभावित हो रहा है और युवाओं का भविष्य खतरे में पड़ रहा है।

 

आम आदमी पार्टी के नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि उमरिया, चंदिया, तमन्नारा, बड़ेरी, निगहरी, धतूरा सहित आसपास के कई गांवों में कथित रूप से अवैध शराब की बिक्री की जा रही है। पार्टी का कहना है कि इस कारोबार पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने के कारण शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में इसका दुष्प्रभाव लगातार बढ़ रहा है।

 

ज्ञापन सौंपने पहुंचे कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मांग की कि जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए तथा इस कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पार्टी नेताओं का कहना है कि शराब के कारण कई परिवार आर्थिक और सामाजिक संकट का सामना कर रहे हैं, इसलिए प्रशासन को इस मुद्दे को गंभीरता से लेना चाहिए।

- Advertisement -
Ad imageAd image

 

इस दौरान बड़ी संख्या में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो पार्टी जिलेभर में व्यापक जनआंदोलन शुरू करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

 

फिलहाल ज्ञापन मिलने के बाद प्रशासन की ओर से मामले पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है। अब देखना होगा कि अवैध शराब बिक्री के आरोपों पर प्रशासन क्या कदम उठाता है और आम आदमी पार्टी की मांगों पर क्या निर्णय लिया जाता है।

 

रिपोर्ट: फैज मोहम्मद, उमरिया

Share This Article
Leave a Comment