Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा लूट की घटना का 72 घंटे के अंदर खुलासा, तीन

admin
2 Min Read
इस खबर को शेयर करें

🚨थाना ब्यौहारी पुलिस द्वारा लूट की घटना का 72 घंटे के अंदर खुलासा, तीन
आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया सामान बरामद

दिनांक 05.03.2026 को फरियादी आकाश कुमार गुप्ता निवासी मझौली जिला सीधी द्वारा थाना ब्यौहारी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शहडोल रोड पर वन विहारी ढाबा के आगे आरोपीगण द्वारा उसे रोककर मारपीट की गई तथा उसका मोबाइल फोन, नगदी एवं घड़ी लूट ली गई। रिपोर्ट पर थाना ब्यौहारी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 72 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन, नगदी एवं घड़ी बरामद की गई।
गिरफ्तार आरोपी
• नवीन सिंह पिता स्व. राजेन्द्र सिंह, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम मुदरिया थाना ब्यौहारी
• सागर सिंह पिता सुनील सिंह, उम्र 24 वर्ष, निवासी ग्राम मुदरिया थाना ब्यौहारी
• सूर्यांश सिंह बघेल पिता मनोज सिंह बघेल, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम सूखा थाना ब्यौहारी

- Advertisement -
Ad imageAd image

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ब्यौहारी निरीक्षक जियाउल के नेतृत्व में उप निरीक्षक बीरेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक नरेन्द्र उपाध्याय, हीरा सिंह, अमर सिंह, आरक्षक पंकज मेहरा, महिला आरक्षक माधुरी साहू तथा सायबर सेल शहडोल के आरक्षक सत्यप्रकाश मिश्रा एवं हिमवन्त मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।

Share This Article
Leave a Comment