मुख्य अतिथि सरपंच नारायण सिंह ने मुख्य मार्ग से मरखी माता मंदिर तक पहुंच मार्ग सी सी रोड 4.97 लाख का किया भूमि पूजन ।

शहडोल 02 अक्टूबर 2026 यस न्यूज प्रतिनिधि चेतराम शर्मा
मरखी देवी मंदिर जमुनिहा पोस्ट केशवाही जनपद पंचायत बुढार जिला शहडोल मध्य प्रदेश के मुख्य मार्ग से मंदिर तक पहुंच मार्ग लगभग 125 मीटर के लिए अनुमानित लागत 4.97 लाख की स्वीकृति हुई है । आचार्य तीरथ प्रसाद शुक्ल के द्वारा वैदिक मंत्रोचारण से भूमि पूजन कराई गई । इस सी सी रोड के बन जाने से मंदिर में आने – जाने वाले श्रद्धालुओं को कीचड़ से होकर जाने से निजात मिलेगा। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को स्वल्पाहार कराया गया ।
मौके पर — डॉ. ओ. एन. त्रिपाठी केशवाही, जनपद पंचायत बुढार के उपाध्यक्ष हर्ष प्रताप सिंह, केशवाही मंडल के मंडल अध्यक्ष शिवम त्रिपाठी , रिटायर्ड पंचायत इंस्पेक्टर शिव प्रसाद तिवारी , ब्राह्मण समाज के संस्थापक सुभाष चतुर्वेदी , पंडित राजाराम चतुर्वेदी , सरपंच जमुनिहां नारायण सिंह , महामंत्री शनि तिवारी , कसौधन समाज ब्लॉक बुढार के अध्यक्ष रमेश प्रसाद गुप्ता, आयोजन समिति के अध्यक्ष,आनंद मिश्रा, पं. छोटेराम दुबे ,ओम प्रकाश गुप्ता , कमलेश प्रसाद गुप्ता , शंभू सिंह, नवल किशोर सिंह , फूलचंद सिंह , गोलू मिश्रा ,मोती सिंह ,राजेंद्र महराआदि लोगों की उपस्थिति रही है।





