Ad imageAd image
d84ef9efc3d53b57ca3a957694261ad58b2c2b9e

रीवा में यातायात व्यवस्था सुधार पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल सख्त – रीवा ब्यूरो चीफ शुभम तिवारी

admin
1 Min Read
इस खबर को शेयर करें

रीवा ब्यूरो चीफ शुभम तिवारी
रीवा में यातायात व्यवस्था सुधार पर उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल सख्त, अधिकारियों को दिए फील्ड में उतरने के निर्देश

रीवा। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने सर्किट हाउस में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई समीक्षा बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि रीवा की यातायात व्यवस्था को आधुनिक और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप बनाया जाए तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता को सुगम और बाधारहित यातायात उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्वयं फील्ड में उतरकर जाम, अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग जैसी समस्याओं का निरीक्षण करें और तुरंत समाधान सुनिश्चित करें। बैठक में शहर को जाम मुक्त बनाने की कार्ययोजना तैयार करने, अवैध अतिक्रमण पर सख्त कार्रवाई करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नियमित चालानी कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए। पार्किंग व्यवस्था को व्यवस्थित और मजबूत बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। इस बैठक में कमिश्नर बी.एस. जामोद, आईजी गौरव राजपूत सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment